You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

हिन्दू धर्म में नारी की महिमा

Sanjeev newar
Type: Print Book
Genre: Religion & Spirituality
Language: Hindi
Price: ₹200 + shipping
Price: ₹200 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

जीवन की सर्जक, राष्ट्र की मार्गदर्शक, समाज का विकास करनेवाली और परिवार को सँभालनेवाली, इन सब के अनूठे मेल की प्रतिमा है – नारी!
आपने आधुनिकता और स्वतंत्रता के नाम पर आधुनिक समाज द्वारा स्त्रियों का शोषण करने वाले ग्रन्थ पढ़े होंगे, कुछ पुस्तकें ऐसी भी पढ़ी होंगी जो कुछ सम्प्रदायों द्वारा स्त्रियों की स्वतंत्रता और उनके अस्तित्व पर प्रतिबन्ध लगाती होंगी। आपने ऐसे समुदायों को देखा भी होगा जो कि स्त्रियों को उनकी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं करने देते। या फिर हो सकता है कि आपने कुछ नारीवादी ग्रन्थ भी पढ़े हों।
परन्तु, स्त्रियों को इतनी स्पष्ट रूप से समृद्ध समाज की आधारशिला कहने वाला ग्रन्थ वेदों के अतिरिक्त आप कहीं नहीं पा सकते! वेद स्त्रियों को सर्वोच्च सम्मान और सम्पूर्ण अधिकार प्रदान करते हैं। कोई आधुनिक स्त्रीवादी ग्रन्थ इस उच्चता तक नहीं पहुँचता।
‘हिन्दू धर्म में नारी की महिमा’ यह पुस्तक - ‘हिन्दू धर्म को जानें’ इस श्रृंखला की तीसरी कड़ी है और नारी का महिमा गान करते हुए वैदिक मन्त्रों का संकलन है। जैसे –
-नारी मनुष्य की प्रथम शिक्षिका है और उस महान सहनशक्ति का प्रमाण है जो समाज के अस्तित्व के लिए अति आवश्यक है।
-एक सुशिक्षित नारी सशक्त समाज का निर्माण करती है और यदि स्त्रियां अशिक्षित रह जाएँ तो समाज में आसुरीपन बढ़ जाता है।
-मान लीजिए यदि कभी ऐसा हो कि धरती से सभी पुरुष लुप्त हो जाएँ, तब भी समाज जिन्दा रहेगा क्योंकि कई स्त्रियों के गर्भ में जीवन पल रहा होगा। परन्तु, यदि कभी सारी स्त्रियां विलुप्त हो जाएँ तो धरती से जीवन ही मिट जायेगा।
इस पुस्तक को पढ़ने पर आप यह जानेंगे कि मां, बहन, पत्नी और बेटी आपके जीवन में ईश्वर की सर्वोत्तम देन हैं। इस पुस्तक को पढ़कर समाज इस सच्चाई से अवगत होगा कि एक सुखी- समृद्धिशाली समाज बनाने के लिए स्त्रियों की करुणा, बुद्धिमत्ता और सबका ध्यान रखने की उनकी विशेषता कितनी आवश्यक है। साथ ही, राष्ट्रों के बीच की दूरियां घटाने में स्त्रियों की निर्णायक भूमिका से राष्ट्र भी अवगत होगा।
इस पुस्तक से प्राप्त होने वाली धनराशी का उपयोग स्त्रियों के सशक्तीकरण में किया जायेगा।

About the Author

संजीव नेवर, भारत और मानवता को समर्पित अभियान – अग्निवीर के संस्थापक हैं। वे एक सफ़ल लेखक, वक्ता, उद्यमी और मार्गदर्शक हैं। वे विश्व में आज कर्म योग और गीता के महानतम विशेषज्ञ हैं। हिन्दू धर्म के विजयी स्वरुप को स्थापित करनेवाली १५ पुस्तकों के वह रचयिता हैं। भारतवर्ष को धर्मान्तरण और आतंकवाद से तबाह करने की हसरत रखनेवाली शक्तियों को इन पुस्तकों ने कड़ी टक्कर दी है। वह पेशे से डाटा-साइंटिस्ट हैं। उनके लेखों और उत्पादों में से उनकी विस्तृत विश्लेषण करने की क्षमता झलकती है। उनके रिस्क-मैनेजमेंट उत्पादन २०१४, २०१५ और २०१६ में संसार के २० चोटी के उत्पादनों में गिने गए हैं। इस सूची में जगह बना पाने वाले केवल वही एक भारतीय (और एशियाई) हैं। कृषि, रक्षा, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में सम्मिलित और शामिल किए गए अनेक तकनिकी नवीनतम खोजों में उनका योगदान रहा है। वह देश के कई प्रख्यात युवा वैज्ञानिकों के परामर्शदाता भी हैं। संजीव आईआईटी गुवाहाटी और आईआईएम कलकत्ता के भूतपूर्व छात्र हैं।

Book Details

Publisher: Agniveer
Number of Pages: 59
Dimensions: 5.5"x8.5"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

हिन्दू धर्म में नारी की महिमा

हिन्दू धर्म में नारी की महिमा

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book हिन्दू धर्म में नारी की महिमा.

Other Books in Religion & Spirituality

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.